पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीजनल मैनेजर के घर तीन लाख की चोरी

रीजनल मैनेजर के घर तीन लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के अवंति विहार क्षेत्र में एक कंपनी के रीजनल मैनेजर के घर तीन लाख रुपए गहने और नगदी चोरी का मामला सामने आया है। मैनेजर का परिवार उड़ीसा घूमने गया था, वहां से सोमवार की दोपहर जब लौटे तो देखा कि उनके मकान के दरवाजा के ताला टूटा हुआ है। आलमारी में रखे गहने और पैसे चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवंति विहार के सीता विहार में रहने वाले श्याम सिंह तोमार (40) यूपीएल एडवेंटा कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने परिवार के साथ 15 सितंबर की शाम चार बजे उड़ीसा घूमने गए थे। उस दौरान उनके मकान में कोई नहीं था। 22 सितंबर की दोपहर जब वे लौटे तो देखा उनके दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर का सामान बिखरा पड़़ा है।
आलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे चार नगर सोने की चूड़ी, तीन अंगूठी, एक ब्रेसलेट, दो नग सोने की चेन, एक हीरे की अंगूठी, दो नग सोने का चूड़ा, चांदी का बिछिया, चांदी के गिलास, कटोरी, पायल के अलावा आलमारी में रखे नगद 70 हजार रुपए सहित कुल पौने तीन लाख रुपए के सामान चोरी हो गए थे। सोमवार की दोपहर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।