पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव वालों की तैराकी देख हैरान हुए शहर वाले

गांव वालों की तैराकी देख हैरान हुए शहर वाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। गांव के तालाबों में सहेलियों के साथ बचपन में होने वाली मस्ती अब काम आई। लगभग हर फीमेल खिलाड़ी की यही कहानी रही। मौका था गुरुकुल महिला महाविद्यालय की तरफ से आयोजित इंटर कॉलेज स्वीमिंग कंपटीशन का। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का ये कंपटीशन यूनियन क्लब में आयोजित किया गया।
पहली बार स्वीमिंग पूल में तैरना थोड़ा मुश्किल जरूर रहा, लेकिन छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अपने जज्बे से नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिखाया। रेफरी के व्हिसिल बजते ही शानदार डाइव लगाई और बिजली से तेजी के साथ पूरा किया अपना टास्क। बटर फ्लाई, ब्रेस्ट स्ट्रोक, फ्री हैंड जैसी कैटेगिरीज में लड़के और लड़कियों ने अपनी तैराकी का जौहर दिखाया। लड़के भी लड़कियों से पीछे नहीं रहे। प्रोफेशनल प्लेयर्स के साथ इनका भी तगड़ा कंपटीशन देखने को मिला।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विश्व विद्यालय के प्रो. सीडी अगाशे रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय तिवारी ने की। इस कंपटीशन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए कुल 30 कॉलेजों ने हिस्सा लिया। इनमें करीब 76 ब्वॉय और 26 गर्ल्स शामिल थीं। गुरुकुल कॉलेज की स्पोर्ट्स ऑफिसर रिंकू तिवारी ने बताया कि यहां रायपुर समेत दुर्ग, राजनांदगांव, बिलाईगढ़, अंबागढ़ चौकी, गंडई और डोंगरगढ़ से आए खिलाड़ियों ने परफॉर्म किया। कंपटीशन में जीत हासिल करने वालों के नाम जारी नहीं किए गए।
आगे देखिए तैराकी स्पर्धा की तस्वीरें
PICS: SUDHEER SAGAR