- Hindi News
- किवार का खामियाजा, कचरा फेंकने के नाम पर दो परिवार भिड़े
किवार का खामियाजा, कचरा फेंकने के नाम पर दो परिवार भिड़े
रायपुर। राजधानी में सफाई व्यवस्था निजी कंपनी किवार के हाथ जाने के बाद रहवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर राजेन्द्र नगर क्षेत्र के न्यू पुरैना एरिया में दो परिवार वाले आपस में भिड़ पड़े। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यू पुरैना के बसंत पार्क के पास रहने वाले शंभू कुमार गोड़ (२५) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले राकेश लालवानी, दीपचंद सहित अन्य आरोपियों ने उससे कहा कि उसके घर के सामने कचरा और गंदा पानी फेंकते हो। इस पर जब शंभू ने कहा कि सफाई न होने के कारण कचरा पड़ा हुआ है, जानबूझकर वह नहीं फेंका है। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
वहीं दूसरे पक्ष राकेश लालवानी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शंभू कुमार गोड़, नत्थी गोड़ और कशवराम गोड़ उनके घर में कचरा और गंदा पानी फेंक रहे थे। इसको लेकर जब उन्होंने उससे बात करने चाही तो आरोपियों ने उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।