पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल से ८० हजार रुपए चोरी, कर्मचारी के खिलाफ जुर्म दर्ज

होटल से ८० हजार रुपए चोरी, कर्मचारी के खिलाफ जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के पंडरी स्थित बस स्टैंड के एक होटल से 80 हजार रुपए से भरा एक बैग चोरी हो गया। होटल प्रबंधन की तरफ से होटल के ही एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी गेट, अशोक विहार के पास रहने वाले आकाश लुथरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड स्थित ज्योति होटल से बैग में रखे 80 हजार रुपए चोरी हो गए। पड़ताल के बाद जानकारी मिली कि जिस कमरे में बैग रखा था, वहां एक होटल कर्मचारी को घुसते देखा गया था। इस संदेह पर प्रबंधन की तरफ से होटल कर्मचारी विजय प्रताप पांडे मूल निवासी बनारस के खिलाफ चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पैसा अभी बरामद नहीं किया गया है।