रायपुर। नवरात्र की आस्था में डूबने को शहर तैयार है। जगह-जगह पंडाल बनकर लगभग तैयार हैं। खास बात ये है इस बार शहर के ज्यादातर पंडालों की कीमत लाखों रुपयों के आंकड़े को पार कर चुकी है।
कालीबाड़ी, शास्त्री बाजार, डब्ल्यू आर एस और फाफाडीह में बंगाल से आए कलाकार ऐसे पंडाल तैयार कर रहे हैं जिनकी कीमत लाखों में है। कालीबाड़ी में बन रहे पंडाल की कीमत करीब ६ लाख रुपए, फाफाडीह में २ लाख रुपए के भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा माना में भी तैयार किए जा रहे पंडाल लाखों रुपए की लागत से तैयार किए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर में जगह-जगह बनाई जा रही प्रतिमाओं को अब कलर करने के बाद अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिमाएं सुंदर स्वरूप में सामने आ रही हैं।
Bhupesh Kesharwani की तस्वीरों में देखिए दुर्गा प्रतिमाओं को किस तरह अंतिम रूप दिया जा रहा है।