पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसा देकर माना घूमने ले गया और जबरन बना लिया शारीरिक संबंध

शादी का झांसा देकर माना घूमने ले गया और जबरन बना लिया शारीरिक संबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के अमलीडीह में रहने वाली एक 15 साल की लड़की से प्यार करने की बात पर पहले तो आरोपी युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया। उसे घुमाने के नाम पर माना ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब नाबालिग ने घर वालों को बताने की बात कही तो धमकी देने लगा।
राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि पीयूष कॉलोनी में रहने वाली 15 साल की नाबालिग ने मंगलवार की दोपहर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि देवपुरी का रहने वाला राघवेंद्र सिंह चौहान (24) उसके घर के पास अपने रिश्तेदार से मिलने आता था। उसी दौरान उससे पहचान हो गई थी। युवक नाबालिग से शादी का झांसा देकर उससे प्यार करने की बात कहने लगा।
इस पर एक महीने पहले 24 अगस्त की शाम लगभग सात बजे राघवेंद्र उसे माना घुमाने के नाम पर बाइक में बैठाकर ले गया। वहां सुनसान इलाके में उसके साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बना लिए।
इसके बाद जब नाबालिग ने इस घटना के बारे में घर वालों से बताने की बात कही तो युवक उसे धमकी देने लगा। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग की एफआईआर पर मामला दर्ज किया है।