रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स बुधवार को द्वितीय स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कॉलेज कैंपस में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आज से दो साल पहले 24 सितंबर 2012 में एमबीबीएस का पहला बैच शुरू हुआ था। पहले साल 50 सीटें थीं, जो द्वितीय वर्ष से बढ़कर 100 हो गई है। इस साल तीसरा बैच चल रहा है। कार्यक्रम में एमबीबीएस व नर्सिंग के लगभग 10 स्टूडेंट का सम्मान किया जाएगा। अध्यक्षता डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर करेंगे।
डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन नीरेश शर्मा ने बताया कि वार्षिक प्रतिवेदन डीन डॉ. धनेरिया पेश करेंगे। कार्यक्रम के अंत में एमबीबीएस व नर्सिंग स्टूडेंट सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।