पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमई ने पूछा १५ सर्जन क्या कर रहे हैं, क्यों है ऑपरेशन की संख्या कम

डीएमई ने पूछा- १५ सर्जन क्या कर रहे हैं, क्यों है ऑपरेशन की संख्या कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। अंबेडकर अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में भारी-भरकम सर्जन होने के बाद भी कम हो रहे ऑपरेशन पर डीएमई ने अधीक्षक से जवाब मांगा है। डीएमई ने पूछा है कि आखिर ओपीडी में आ रहे मरीज जा कहां रहे हैं। भास्कर को डीएमई ने बुधवार को बताया कि जवाब मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर ने सोमवार के अंक में जनरल सर्जरी विभाग में चल रहे खेल को उजागर किया था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ सर्जन का कहना है कि मरीजों को निजी अस्पताल में ले जाया जाता है। यहां कार्यरत अधिकतर सर्जन के अपने क्लीनिक हैं अथवा वे सेवाएं दे रहे हैं। 15 सर्जन महीने में महज 80 से 87 ऑपरेशन कर रहे हैं। इसमें माइनर ऑपरेशन ज्यादा है। लंबे समय से मरीज को बाहर ले जाने की शिकायत आ रही है।
एचओडी डॉ. पीएम लूका इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि वे इस मामले में डीन डॉ. एके चंद्राकर के समक्ष मरीज कम आने का रोना रो चुके हैं। उनका यह भी कहना है कि स्मार्ट कार्ड के कारण मरीज निजी अस्पतालों में जा रहे हैं।