पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैम्पियंस लीग:मैच के बाद ऐसे खाना खिलाया बॉल ब्वॉयस को, पीने को पानी तक नहीं दिया

चैम्पियंस लीग:मैच के बाद ऐसे खाना खिलाया बॉल ब्वॉयस को, पीने को पानी तक नहीं दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: जमीन पर ऐसे बैठकर खाना खाया बॉल ब्वॉय्स ने)
रायपुर। राजधानी में आयोजित चैम्पियंस लीग मैचों के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए करोड़ों खर्च किए गए, खिलाडिय़ों के रहने और उनके आराम के लिए पंच सितारा इंतजाम किए गए थे। लेकिन मैच के दौरान हर चौके-छक्के के बाद दौड़-दौड़ कर बॉल लाने वाले बच्चों को बीसीसीआई पीने का पानी तक मुहैया नहीं करा सका।

मंगलवार को नार्दर्न नाइट्स और हॉबर्ट हरिकेंस बीच हुए मैच के बाद बॉल ब्वॉय्स को खाने के पैकेट्स ऐसे ही बांट दिए गए। बच्चों ने स्टेडियम के एक कोने में जमीन में बैठकर खाना खाया, उन्हें न बैठने की ठीक से जगह दी गई और न ही पीने के पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया।
40 रुपए में 2 समोसे
मैच के दौरान दर्शकों को सीट पर ही स्नैक्स और पानी बेचे जा रहे थे लेकिन मार्केट रेट से चार गुना कीमत पर। बाजार में एक प्लेट समोसा जहां 10-12 रुपए में मिलता है वहीं मैच के दौरान 40 रुपए में दो समोसे दिए जा रहे थे। पानी की एक बोतल भी 35-40 रुपए में बिक रही थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित तस्वीरें