पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैच के दौरान पुलिस को पीटा, पुलिस खोजेगी सरदार को

मैच के दौरान पुलिस को पीटा, पुलिस खोजेगी सरदार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फोटो: मैच के दौरान पुलिसवाले पर हाथ उठाता नागरिक। )
रायपुर। मंगलवार को रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में पुलिस पर हाथ उठाने वाले सरदार पर पुलिस कार्रवाई के मूड में है। बुधवार की दोपहर पुलिस ने इस संबंध में निर्देश जारी किए। एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि मैच शांतिपूर्ण रूप से हो जाए इसलिए पुलिस स्टेडियम में अपना काम कर रही थी, ऐसे में उसपर हाथ उठाना कानून व्यवस्था का उल्लंघन है। मीडिया में प्रकाशित फोटो के आधार पर पुलिस उक्त व्यक्ति को खोजकर कार्रवाई करने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को यहां पर चैंपियंस लीग का मैच आयोजित किया गया था। इसमें नार्दर्न नाइट्स का मुकाबला होबार्ट से था। मैच में जब पहली पारी चल रही थी तब गेट नंबर दो की तरफ बने लोअर सेक्शन में सरदार और पुलिस वालों के बीच झड़प हो गई थी। कल मैच होने की वजह से पुलिस ने इस घटना पर कार्रवाई नहीं की थी, और उन लोगों को जाने दिया था। आज सुबह मीडिया में छपी फोटो के बाद इस मामले को गंभीर माना गया है। इसके बाद पुलिस की तफ्तीश में यह बात भी सामने आ रही है कि उक्त व्यक्ति स्टेडियम में भद‌दे कमेंट कर रहे थे, इससे दूसरे लोगों को दिक्कत हो रही थी।
इसके लिए जब पुलिस ने मना किया तो वह पुलिस वालों से ही भिड़ गए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मैच की सुरक्षा में लगी पुलिस पर हाथ कानून व्यवस्था का उल्लंघन है। उक्त व्यक्ति की पहचान करके कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं होने से उनका पक्ष नहीं मिल पाया है।
आगे सिलसिलेवार तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ पूरा हंगामा
PICS: SHARDA TRIPATHI