पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिसर्च करें तब बनेगा साइंस कॉलेज नंबर वन

रिसर्च करें तब बनेगा साइंस कॉलेज नंबर वन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर । कॉलेजों को मिलने वाली नेशनल लेवल की ग्रेडिंग नैक में कैसे साइंस कॉलेज का नाम हो इसे लेकर कॉलेज प्रशासन चिंतित है। दो बार यहां दिल्ली से नैक की टीम ने दौरा किया लेकिन कॉलेज वो जगह नहीं बना सका जिससे उसे ग्रेडिंग मिले।
बुधवार को इसी विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और नैक टीम मेंबर डॉ गीता तिवारी इस सेमिनार की मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग की भव्यता को प्रदेश के सबसे बड़े इस साइंस कॉलेज में तो होनी ही चाहिए। दूसरी तरफ अगर रिसर्च वर्क पर जोर दिया जाएगा तो शायद कॉलेज को ग्रेडिंग मिल सके। कॉलेज में वो माहौल तैयार करना पड़ेगा, जिसमें स्टूडेंट्स न सिर्फ पढ़ें बल्कि सीखें भी।
आज से पहले दो बार कॉलेज में नैक की टीम ग्रेडिंग को लेकर विजिट कर चुकी है। दोनों ही बार किसी तरह के ग्रेड का न मिलना कॉलेज के लिए किरकिरी का विषय रहा। अब कॉलेज प्रयास में है कि पांच साल बाद होने वाले ग्रेडिंग की रेस के लिए खुद को तैयार कर सके। गौरतलब है कि इस ग्रेडिंग के बाद कॉलेज को केंद्र से सहायता राशि भी दी जाती है।