पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्ट डे के बहाने हेल्थ कमिश्नर से प्रमोशन की मांग

फार्मासिस्ट डे के बहाने हेल्थ कमिश्नर से प्रमोशन की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। छग फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट डे मनाया। इस मौके पर राजेंद्रनगर स्थित सीजीएमएससी मुख्यालय में केक काटा गया। इस मौके पर कमिश्नर हेल्थ प्रताप सिंह को मांगों का पुलिंदा सौंपकर प्रमोशन करने की मांग की गई।

फार्मासिस्ट पदोन्नत करने व वेतन बढ़ाने की मांग पहले से ही कर रहे हैं। फार्मासिस्ट डे के मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी गुर्देकर ने कमिश्नर को केक खिलाया। साथ ही कहा कि फार्मासिस्ट को योग्यता के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कमिश्नर से अनुरोध किया कि पदोन्नत व वेतन बढ़ाने संबंधी फाइल स्वास्थ्य मंत्री के यहां अटकी हुई है, उसे जल्द पूरा करवाएं।
कमिश्नर ने उनकी लंबित मांग जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। गुर्देकर ने कहा कि सीजीएमएसी के गठन के बाद फार्मासिस्ट को उनकी डिग्री के अनुसार काम दिया गया है। अस्पताल में दवा वितरण में फार्मासिस्ट की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।