पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम के वार्डों का आरक्षण कुछ ही देर में, शहीद स्मारक में गहमागहमी

नगर निगम के वार्डों का आरक्षण कुछ ही देर में, शहीद स्मारक में गहमागहमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। नगर निगम समेत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण शहीद स्मारक भवन में किया हुआ। इस दौरान पूरा हॉल भरा हुआ था। रायपुर शहर के सभी वार्डों का आरक्षण लॉटरी के द्वारा निकाला गया।
(किस वार्ड के हिस्से में कौन से वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा यह पूरी लिस्ट आगे की स्लाइड में दी गई है, उस पर िक्लक करके आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. )
नगर निगम समेत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक भवन में आरक्षण शुरू हुआ। बीरगांव नगर निगम, नगर पालिका गोबरा नवापारा, तिल्दा नेवरा, आरंग व नगर पंचायत अभनपुर, माना कैंप, खरोरा व कूंरा के वार्डोंं का आरक्षण किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ठाकुर राम सिंह ने बताया कि सबसे पहले रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। इसके बाद नगर पालिका तिल्दा नेवरा के २२ वार्डो के लिए दोपहर १ बजे से २ बजे तक, नगर पालिका गोबरा नवापारा के २१ वार्डों के लिए दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका आरंग के १५ वार्डों के लिए दोपहर साढ़े तीन से शाम ४ बजे तक, नगर पंचायत अभनपुर के १५ वार्डों के लिए शाम ४ बजे से साढ़े ४ बजे तक, नगर पंचायत माना कैंप के १५ वार्डों के लिए शाम साढ़े चार बजे से ५ बजे तक, नगर पंचायत खरोरा के १५ वार्डों के लिए शाम ५ बजे से साढ़े ५ बजे तक, नगर पंचायत कूंरा के १५ वार्डों के लिए शाम साढ़े ५ बजे से ६ बजे तक लाटरी निकाली जाएगी। सबसे आखिर में नगर निगम बिरगांव के ४० वार्डों के लिए आरक्षण शाम ६ से साढ़े ६ बजे तक किया जाएगा।