पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिक्स राजधानी में आज से हो रहा दूध का दूध और पानी का पानी

पिक्स राजधानी में आज से हो रहा दूध का दूध और पानी का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। जो दूध आप पी रहे हैं उसमें किसी न किसी तरह की मिलावट की जा रही है। शहर में चलाए जा रहे दूध का दूध और पानी का पानी अभियान के तहत गुरुवार को जब इस बात की पड़ताल की गई तो पाया कि 85 प्रतिशत नमूने मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। इन नतीजों को देखकर लोगों का चौंकना स्वाभाविक था।
राजधानी में बिकने वाले अधिकतर खुले दूध में दूध से ज्यादा पानी मिलाया जा रहा है। गुरुवार को रोहिणीपुरम, गोल चौक में देवभोग और डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज के जांच शिविर में यह खुलासा हुआ। यहां 79 जगहों से दूध के सैंपल जांच के लिए लाए गए जिनमें से 66 सैंपल अमानक मिले।

सुबह सात बजे से साढ़े 10 बजे तक चले इस जांच कैंप में दूध के कुल 79 सैंपल चेक किए गए। इनमें से सिर्फ 13 ही मानक स्तर पर खरे उतरे जब्कि 66 अमानक निकले। कैंप में आसपास के रहवासियों के साथ डेयरी और दूध बेचने वाले लोग भी जांच कराने पहुंचे।
कैंप की खबर मिलते ही लोग अपने-अपने घर से कच्चा दूध लेकर जांच कराने पहुंचने लगे। कुछ तो अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग पैकेट के दूध भी लेकर जांच कराने आए थे। इतना ही नहीं कैंप में शामिल शासकीय डेयरी टेक्नोलॉजी के फायनल ईयर के 20 छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों के यहां से दूध के सैंपल एकत्र किए और जांच के बाद उन्हें रिपोर्ट देकर बताया कि उनके यहां आने वाले दूध में कितनी मिलावट है।
कुछ लोगों तो यह देखकर चौक गए कि अब तक अधिक पैसा देकर जिस दूध को वे अच्छा समझकर ले रहे थे, वह तो मिलावटी है। जांच अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए दूध की मांग अधिक बढ़ जाती है, इसका फायदा उठाने के लिए दूध बेचने वाले और मिलावट शुरू कर देते हैं। नदी, तालाब, कुंआ, नल के साथ कहीं का भी पानी मिलाने से यह बीमारी की संभावना को बढ़ा देते हैं। शहर के अलग-अलग कॉलोनियों में यह जांच आयोजित किया जाएगा।
आगे देखिए सम्बंधित तस्वीरें