पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों में एक युवती भी शामिल

स्कूली छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों में एक युवती भी शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक लड़की ने अपनी दोस्त को ही दो लड़कों के हवाले कर दिया। मंदिर के बहाने उसने सहेली को एक सुनसान कॉलोनी के घर में ले गई और खुद दरवाजा लगाकर बाहर चली गई। इसके बाद लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
राजधानी के टिकरापारा में रहने वाली 16 साल की किशोरी को उसके पहचान की युवती जूली साव (22) मंदिर जाने के बहाने अपने साथ ले गई। मंदिर से युवती ने अपने दो साथियों महेश उर्फ छोटू तांडी (19) और राज उर्फ चंदन महानंद (21) के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया।
छात्रा इतनी डरी हुई थी कि आरोपियों के चंगुल से छूटने के दो दिन बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा संजय नगर स्कूल में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की शाम को वह अपने घर के पास के मेडिकल दुकान में दवा लेने गई थी। जहां उसे जूली मिली। जूली ने उसे मठपुरैना स्थित त्रिलोक नाथ मंदिर चलने को कहा। जूली को वह पहले से जानती थी इसलिए उसके साथ मंदिर चली गई। मंदिर के गेट के पास मोहल्ले के ही दो युवक पहले से खड़े थे। उन्होंने छात्रा से कहीं घूमने चलने के लिए कहा, उसके मना करने पर उसे जान से मारने के की धमकी देने लगे।
इसके बाद तीनों उसे लेकर भाठागांव स्थित आरडीए कॉलोनी के एक सुनसान मकान में ले गए। छात्रा को युवकों के साथ वहीं छोडकर जूली चली गई और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद महेश और राज ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसे भाठागांव चौक के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ नाबालिग के साथ अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया गया है।
फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर