पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल वैन में आग, शुक्र है बच्चे नहीं थे

स्कूल वैन में आग, शुक्र है बच्चे नहीं थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। गुरुवार को राजेंद्र नगर इलाके के रिंग रोड में एक चलती हुई स्कूल वैन में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। वैन को ड्राइवर चला रहा था और उसमें एक-दो लोग थे, जो आग लगने के बाद भागे। शुक्र से उस समय वैन में कोई बच्चा नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार वैन कार्डिनल पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वैन में सिलेंडरर था। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि सिलेंड में लीक होने के बाद संभवत: आग लगी है। फिर भी आग की सही वजह जांच होने के बाद ही पता चलेगी। आग से वैन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है।
राजेंद्र नगर टीआई एनवी सिंह के अनुसार आग की वजह से अलावा इस बात की जांच की जाएगी कि वैन नियमत: चल रहा था या नहीं। उसका प्रापर फिटनेस टेस्ट हो रहा है या नहीं इत्यादि। किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।