रायपुर। शहर के पॉपुलर म्यूजिक बैंड राग ने नवरात्रि में एक बेहतरीन जस गीत "आमापान के पतरी" लांच किया है। यह जसगीत अंचल में पारम्परिक रूप से गाया जाता है। बैंड के कलाकारों ने इसे नई रिदम और म्यूजिक के साथ यू टयूब पर लांच किया है। इस गीत को नई सुर और साज के साथ पसंद किया जा रहा है।
राग म्यूजिक बैंड ने छत्तीसगढ़ी कोलावेरी डी रायपुर थीम सांग लाकर युवाओं में अलग पहचान बनाई थी। पावन त्योहार पर अब छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जसगीत आमापान के पतरी का वर्जन सोशल मीडिया में उपलब्ध कराया है। यू-ट्यूब पर इसे आमापान के पतरी वर्ड डालकर सर्च किया जा सकता है। इस गीत को स्वर दिए हैं अपूर्व, अनुराग एवं हर्षित तथा सोम और अजय ने गिटार एवं लक्की, योगेश और समीर रिदम वाद्य यंत्रों के साथ अपना हुनर प्रस्तुत किया है। इस वर्जन का संगीत समायोजन हर्षित ने किया है।
बैंड के अनुराग सिंह ने बताया कि 2008 में कुछ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने यह बैंड शुरू किया था। अब तक बैंड ने 500 से ज्यादा स्टेज शो किए हैं। शार्ट फिल्मों में और कार्पोरेट में भी कई जिंगल, थीम सांग आदि दिया है।400 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी गानों का डी. जे. वर्जन भी राग बैंड द्वारा तैयार किया गया है।