पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में 48 एसी लगवाने वाले विस स्पीकर ने कहा, पत्रकारों को नहीं पता कौन सा सवाल पूछें

घर में 48 एसी लगवाने वाले विस स्पीकर ने कहा, पत्रकारों को नहीं पता कौन सा सवाल पूछें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो+वीडियो: पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहते छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल)
रायपुर। छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता को सं‍बोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को नहीं पता कि किससे कैसा सवाल करना चाहिए। उनके इस बयान से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय एक टीवी पत्रकार के एक सवाल पर भड़क गए थे और गुस्से में उसे अपने घर से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया था।
स्पीकर ने कहा कि वे निकट भविष्य में स्थानीय और दिल्ली के पत्रकारों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाएंगे जिसमें उन्हें इस बात का प्रशिक्षण दिया जाएगा कि कैसा सवाल करना है, कौन से गम्भीर मुद्दे हैं, किस सवाल से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ेगा, किस सवाल से प्रदेश की छवि खराब होगी,पत्रकारों के लिए क्या प्रोटोकॉल होना चाहिए आदि।

गौरतलब है कि 6 जुलाई को भास्कर ने स्पीकर के बंगले में 48 एसी लगे होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, इस खबर के बाद यह मुद्दा काफी दिनों तक राष्ट्रीय मीडिया में छाया रहा था।
आगे की स्लाइड में पढें कैसा है स्पीकर का 48 एसी वाला बंगला