रायपुर। राजधानी के पंडरी क्षेत्र के पार्वती नगर में रेलवे पटरी के पास एक बस ने बाइक पर जा रहे एक युवक को कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि सीआरपीएफ के वाहन से घटना हुई है। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पार्वती नगर का रहने वाला मनोज चौहान सीएम हाउस में ड्रायवर है, शुक्रवार की सुबह वह बाइक से पंडरी की ओर आ रहा था। तभी पीछे से आ रही बस ने उसे ठोकर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बस सवार मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि बस सीआरपीएफ की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।