पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्कशीट में पूरक की पात्रता, परीक्षा शुरू होने के पहले भी कर सकेंगे आवेदन, पूरक परीक्षा कल से

मार्कशीट में पूरक की पात्रता, परीक्षा शुरू होने के पहले भी कर सकेंगे आवेदन, पूरक परीक्षा कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। मार्कशीट में पूरक की पात्रता है, लेकिन किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को राहत दी है। ये छात्र परीक्षा शुरू होने से पहले भी संबंधित पूरक केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए इन्हें प्राचार्य के पास आवेदन करना होगा, साथ ही पूरक का शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए रविवि ने सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी किए है।
रविवि के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम पूरक के फार्म भराए गए, इसके बाद दो-तीन दिन तक हाथ से लिखे फार्म जमा किए गए। फिर भी यह बातें सामने आई कि कई छात्र पूरक के आवेदन करने से चूक गए। इसे देखते हुए ही विवि ने यह निर्देश कॉलेज के प्राचार्यों को जारी किया गया है। गौरतलब है कि पूरक की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही है। इसके लिए प्रदेशभर में ४२ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।