पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहर पीने वाला युवक होश में आया, पहले भी कर चुका है खुदकुशी का प्रयास

जहर पीने वाला युवक होश में आया, पहले भी कर चुका है खुदकुशी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। नौकरी नहीं मिलने से परेशान व सीएम हाउस के सामने जहर पीकर खुदकुशी का प्रयास करने वाले मुकेश बंजारे को होश आ गया है। उसका इलाज अंबेडकर अस्पताल के एमआईसीयू में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मुकेश मनोरोगी है और पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका है।

मुकेश ने गुरुवार को सीएम हाउस के सामने जहर सेवन कर लिया था। उसे गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे कई बार उल्टी करवाया। युवक मार्शल आर्ट ट्रेनर है। मरीज का इलाज कर रहे डॉ. आरके पटेल ने बताया कि युवक को होश आ गया है और पूरी तरह खतरे से बाहर है। युवक ने कौनसा जहर लिया है, अभी भी स्पष्ट नहीं है।

नहीं पहुंचे परिजन

युवक को देखने अभी तक उनका कोई परिजन नहीं पहुंचा है। अस्पताल की पीआरओ शुभ्रा ठाकुर ने बताया कि कोई परिजन नहीं आने के कारण उसकी देखभाल के लिए एक वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई गई है।