पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ४९ दिनों की हो गई एमआरआई जांच की वेटिंग, मरीजों ने मचाया हंगामा

४९ दिनों की हो गई एमआरआई जांच की वेटिंग, मरीजों ने मचाया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। अंबेडकर अस्पताल के एमआरआई में रामकुमारी के घायल होने से बिगड़ी मशीन बंद होने से वेटिंग 49 दिनों की हो गई है। मशीन कब चालू होगी, इसे बताने वाला कोई नहीं है। शुक्रवार को दूरदराज से आए मरीजों ने जमकर हंगामा किया। उन्हें आज ही जांच के लिए तारीख दी गई थी।

8 सितंबर को एमआरआई टेस्ट के बाद स्टाफ की लापरवाही से रामकुमारी बुरी तरह फंस गई थी। महिला का इलाज एम्स नई दिल्ली में चल रहा है, लेकिन यहां अंबेडकर अस्पताल आने वाले मरीज हलाकान हो गए हैं। 12 करोड़ की मशीन पिछले 18 दिनों से बंद है।
थ्री टेसला पॉवर की यह मशीन बंद होने से वेटिंग भी काफी बढ़ गई है। यही कारण है कि प्रबंधन द्वारा दी गई तारीख में भी मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। यह समस्या ओपीडी के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ भी है।
सुकमा के प्रदीप पांडेय माहभर पहले अस्पताल आए थे। उन्हें आज जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन जांच नहीं हुई। यही हाल कोरिया के राजीव राजवाड़े का था। इसके अलावा 10 ऐसे मरीज हैं, जिनकी एमआरआई जांच आज होनी थी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन बिगड़ी मशीन को ठीक कराने के लिए गंभीर नहीं है। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी का कहना है कि एक्सरे विभाग मशीन को ठीक करवा रहा है। एक-दो दिन में मशीन से जांच शुरू होने की संभावना है।