पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में हो रही उठाईगिरी के बाद सादे ड्रेस में पुलिस हुई तैनात

बैंक में हो रही उठाईगिरी के बाद सादे ड्रेस में पुलिस हुई तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी में पिछले चार दिन के अंदर बैंक के अंदर लगातार दो उठाईगिरी के मामले सामने आने के बाद पुलिस चौकन्ना हो गई है। इसके बाद भी बैंक के अंदर लोगों को झांसा देकर पैसे ठगने वाले गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की टीम अब शहर के बैंक में सादे पोशाक में अपने जवान तैनात किए हैं।
टिकरापारा के एक्सिस बैंक से पैसा जमा करने आए व्यक्ति से ५० हजार रुपए और कचहरी चौक स्थित एसबीआई बैंक में पैसा जमा करने आए युवक से ३० हजार रुपए झांसा देकर कुछ लोगों ने ठग लिया। ठगने वाला गिरोह लोगों को अधिक पैसा देने का झांसा देकर उन्हें कागज की गड्डी थमाकर उनसे असली नोट लेकर भाग जाता है।
पुलिस की टीम घटना के चार दिन बाद भी यह पता नहीं लगा पाई है कि ये कौन सा गिरोह है। इस मामले में अब पुलिस के आलाधिकारियों ने सभी थाना क्षेत्र के पुलिसवालों को अपने-अपने इलाके के बैंक में निगरानी करने को कहा है। इसके साथ क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस को सादे ड्रेस में बैंक के अंदर तैनात किया गया है। किसी भी संदिग्ध के मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।