पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस कैंपस में मारपीट, हॉस्टल छात्रों ने बीएससी छात्र को पीटा, थाने पहुंचा मामला

साइंस कैंपस में मारपीट, हॉस्टल छात्रों ने बीएससी छात्र को पीटा, थाने पहुंचा मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। प्रदेश के पुराने व प्रतिष्ठित साइंस कॉलेज कैंपस में दोपहर ३.३० बजे जमकर मारपीट हुई। हॉस्टल में रहने वाले दर्जनों छात्रों ने बीएससी जूलॉजी के छात्र सिपत मिश्रा की पिटाई की। इसे लेकर सिटी में रहने वाले अन्य छात्रों ने घायल छात्र के साथ मिलकर सरस्वती नगर थाने में शिकायत की।
हॉस्टल में रहने वाले दीपक, ऐश्वर्य, प्रफुल्ल ध्रुव और उत्कर्ष शुक्ला के खिलाफ शिकायत की गई है। सिटी में रहने वाले छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र आए दिन रौब झाड़ने के लिए दूसरे छात्रों के साथ मारपीट करते हैं। मामला कॉलेज प्रबंधन द्वारा भी दबा दिया जाता है। आज सिपत मिश्रा नामक छात्र की जमकर पिटाई हुई, इस वजह से थाने में शिकायत की गई है।