पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर पहुंचे बिग बी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को पहुंचे लोग

रायपुर पहुंचे बिग बी, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने को पहुंचे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फोटो: रायपुर एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते बिग बी )
रायपुर। टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्‍चन शनिवार को रायपुर पहुंचे। उनका छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह के साथ शूटिंग करने का कार्यक्रम था, लेकिन सिंह अब शूटिंग में भाग नहीं ले सकेंगे। अगर सिंह ने शो में शामिल होने का न्‍योता स्‍वीकारा होता तो ऐसा पहली बार होता कि इस टीवी शो में कोई सीएम शूटिंग कर रहा होता।
अमिताभ पहली बार रायपुर आए हैं और केबीसी की शूटिंग दूसरी बार मुंबई से बाहर हो रही है। इससे पहले सूरत में शो के एक एपिसोड की शूटिंग हुई थी।
शूटिंग रविवार शाम को होगी। शनिवार की शाम अमिताभ सेट पर जाकर चार घंटे अभ्‍यास करेंगे। इससे पहले वह सीएम हाउस जाकर मुख्‍यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
रायपुर का अमिताभ भी मौजूद: रायपुर में एक शख्स ऐसा भी है, जो अमिताभ बच्चन को कॉपी करते हैं। वह उनकी तरह ही हेयरस्टाइल बनाते हैं और उनका पूरा हाव-भाव भी वैसा ही है। इनकी तमन्ना है कि एक बार अमिताभ से जरूर मिलें। आज सुबह इसी हसरत के साथ वह एयरपोर्ट पहुंच गए, एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने इस नकली अमिताभ के साथ ही जमकर फोटो खिंचवाई।
PICS: BHUPESH KESHARWANI/ SUDHEER SAGAR/SANDEEP RAJWADE