पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू

महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने शनिवार से अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता आज महात्मा गांधी वार्ड पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने युवाओं और स्थानीय लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू हुए सदस्यता अभियान में करीब दर्जनभर नए लोगों को सदस्यता दिलाई। विकास उपाध्याय ने कहा कि आगामी चुनाव तक यह अभियान चलेगा और नगर निगम के सभी ७० वार्डों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और नए सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान के दौरान कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीस सिंहदेव, भूपेश बघेल और अन्य आला कांग्रेसी नेता भी अभियान में शामिल थे।