पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्ग, रायगढ़ और राजनांदगांव स्टेशन की डोरमेट्री की बुकिंग अब ऑनलाइन

दुर्ग, रायगढ़ और राजनांदगांव स्टेशन की डोरमेट्री की बुकिंग अब ऑनलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े स्टेशनों में स्थित रिटायरिंग रूम एवं डोरमेट्री की बुकिंग अब ऑनलाइन होगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, बिलासपुर, एवं गोंदिया स्टेशनों में भी रिटायरिंग रूम एवं डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा पहले से उपलब्ध है, लेकिन शनिवार से अब इसकी सुविधा अन्य स्टेशनों में भी यात्रियों को मिलेगी।
आनॅलाइन बुकिंग की सुविधा में विस्तार करते हुए दुर्ग, रायगढ़ एवं राजनांदगांव स्टेशनों में भी यह सुविधा शुरू कर दी गई है। रेल यात्री अब इन तीनों स्टेशनों के रिटायरिंग रूम एवं डोरमेट्री की बुकिंग भी आनॅलाइन करा सकते हैं।

गौरतलब है कि वर्तमान में भारतीय रेलवे में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन 6 स्टेशनों को मिलाकर कुल 144 स्टेशनों में आनॅलाइन रिटायरिंग रूम एवं डोरमेट्री की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध हो गई है।