रायपुर।
केबीसी की शूटिंग के लिए
अमिताभ बच्चन के साथ रायपुर आए जाने-माने एंकर मनीष पॉल। वे भी
जेट एयरवेज की फ्लाइट से शनिवार की सुबह रायपुर आए। उन्होंने माना एयरपोर्ट पर आते ही मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सबले बढ़िया...छत्तीसगढ़िया।
28 सितंबर को रायपुर इंडोर स्टेडियम केबीसी की शूटिंग के लिए एंकर मनीष पॉल रायपुर आए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की बढ़ाई करते हुए यहां आने पर खुशी व्यक्त की। वे एयरपोर्ट पर फ्लाइट में साथ में सफर करने वाले लोगों से मिले और उनके साथ फोटो खिंचवाई।
एयरपोर्ट में उन्हें देख लोग ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। कई लोग तो ऑटोग्राफ के लिए दौड़ पड़े। बातचीत के दौरान सिर्फ उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रशंसा करते हुए रायपुर आने पर खुशी व्यक्त की।