रायपुर। केबीसी की शूटिंग के लिए शनिवार को
अमिताभ बच्चन के सुबह की फ्लाइट से रायपुर आने की खबर मिलने के बाद उनके प्रशंसक एयरपोर्ट पहुंचने लगे। उनमें से तो कुछ लोग मीडिया वाले बनकर बाकायदा कैमरा और पेन-कॉपी लेकर आए थे। इतना ही नहीं वे मीडिया के लोगों के साथ खड़े होकर
अमिताभ बच्चन से मिलने और पास से तस्वीर लेने के जुगाड़ में थे।
एयरपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के अधिकारियों ने संदेह होने पर मीडियाकर्मियों से उन लोगों के बारे में जानकारी ली। जब उन्हें पता चला कि वे बाहरी है, तो उन्हें दर्शक दीर्घा की लाइन में खड़ा किया गया। इसको लेकर जब कैमरा लेकर मीडिया के साथ खड़े युवकों से इस बारे में पूछा गया तो कहने लगे कि अब आसानी से अमिताभ बच्चन से मिल नहीं पाते तो नकली मीडिया वाले बनकर जुगाड़ कर रहे थे। उनसे मिलने और देखने की तमन्ना तो पूरी हो गई।