पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाबों की सफाई में लापरवाही, निगम कमिश्नर ने किया आठ सफाई कर्मी को निलंबित

तालाबों की सफाई में लापरवाही, निगम कमिश्नर ने किया आठ सफाई कर्मी को निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। तालाबों की सफाई में लापरवाही बरतने वाले जोन एक के आठ सफाई कर्मियों को नगर निगम कमिश्नर अवनीश शरण ने निलंबित कर दिया है। सभी नियमित सफाई कर्मचारी हैं।
इनमें विष्णु महानंद वार्ड ४, टीकम वार्ड ५, विरेन्द्र वार्ड ६, तरूण वार्ड ७, निराकार वार्ड ८, भृत्य लक्ष्मण तांडी वार्ड ९, उमेश महानंद वार्ड १० एवं गैंग मैट विजय को निलंबित किया गया है। निलंबित संबंधित सभी ८ सफाई कामगारों का निलंबन अवधि में मुख्यालय नगर निगम जोन ६ होगा ।
निगम जोन एक के कमिश्नर डीके बांसवार ने बताया कि केन्द्र सरकार व राज्य शासन के निर्देशानुसार चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में आज दूसरे दिन तालाबों की सफाई का कार्यक्रम रखा गया । इसमें उक्त ८ सफाई कामगारों द्वारा लापरवाही पूर्वक अनुपस्थित रहने से राष्ट्रीय कार्यक्रम जोन एक में प्रभावित हुआ । जिसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री शरण ने उक्त सभी ८ सफाई कामगारों को सेवा से तत्काल निलंबित करने का आदेश जोन कमिश्नर को दिया ।
झाड़ू लगाना है
स्वच्छ भारत अभियान के तहत जोन १ क्षेत्र में दर्री तालाब, शीतला तालाब, मच्छी तालाब, नया तालाब, कुकरी तालाब इन पांच तालाबों के किनारों में व्यापक सफाई झाडू लगवाई गई। कचरा एकत्र कर लोडर, डम्पर के माध्यम से तालाबों के आस-पास चूना ब्लीचिंग पाउडर डलवाया गया।