पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमन सिंह हैं अमिताभ के फैन, बेटे का नाम रखा अभिषेक, बहू खोजी ऐश्वर्या

रमन सिंह हैं अमिताभ के फैन, बेटे का नाम रखा अभिषेक, बहू खोजी ऐश्वर्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फोटो: छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह का परिवार, पत्नी वीणा सिंह, पुत्र अभिषेक व बहू ऐश्वर्या। )
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीति के हीरो रमन सिंह ​अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह उनकी फिल्मों के इस कदर दीवाने थे कि उनकी फिल्म देखने के लिए कवर्धा से रायपुर आते थे। यही नहीं उनके घर जब बेटे ने जन्म लिया तो उसका नाम अभिषेक इसलिए रखा क्योंकि ​बिग बी के बेटे का नाम अभिषेक है और जब बहू खोजने की बारी आई तो वह भी ऐश्वर्या नाम से ही खोजी और संयोग से मिल भी गई।

यह खुलासा खुद रमन सिंह ने तब किया जब अमिताभ बच्चन केबीसी शो की शूटिंग के सिलसिले में रायपुर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह रमन सिंह के निवास पर भी पहुंचे। अमिताभ के प्रति रमन की यह दीवानगी इसी सौजन्य भेंट में निकलकर आई।
आपको बता दें कि रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह हैं। अभिषेक पिछले लोकसभा में राजनांदगांव से चुनाव लड़े थे और भारी मतों से विजयी हुए थे। उनकी इस जीत में ऐश्वर्या का भी योगदान रहा था, पूरे चुनाव प्रचार के दौरान वे अभिषेक के साथ रही थीं और चुनावी योजना बनाने में मदद की थी।

अमिताभ ने जब रमन सिंह की दीवानगी के बारे में उनके मुंह से सुना और अभिषेक—ऐश्वर्या के बारे में जाना तो वे भी हतप्रभ रह गए।