(फोटो: रायपुर एयरपोर्ट पर अमिताभ बच्चन का भव्य स्वागत किया गया)
रायपुर। महानायक
अमिताभ बच्चन केबीसी की शूटिंग के लिए राजधानी पहुंचे हैं। बिगबी ने रविवार कि ट्वीट के माध्यम से कहा कि रायपुर एक बेहद खूबसुरत और शांत शहर है, यहां घूमने लायक कई इंटरेस्टिंग जगहें हैं। उन्होंने लिखा लोगों को समय निकाल के इस शहर को देखने जरूर आना चाहिए।
शनिवार की देर रात अपने ब्लॉग में रायपुर में लगे केबीसी के सेट की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि शहर के लोगों ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने शहर की जनता को उनके प्यार और अपनेपन के लिए धन्यवाद किया।
शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सीएम हाउस में
बिग बी का स्वागत किया और उन्हें बस्तर के कारिगरों द्वारा निर्मित बेल मेटल से बना एक नंदी उपहार के रूप में दिया। अमिताभ बच्चन ने उसकी तस्वीर अपने ब्लॉग में साझा की और सीएम डॉ सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि वे इस
खूबसूरत प्रदेश के एक सौम्य और शांत नागरिक हैं।
उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ की खूबसूरती ने कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है और उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के हित के लिए जो भी उनसे कहा जाएगा वे जरूर करेंगे।
ब्लॉग के अंत में उन्होंने शहर के बारे में लिखा कि रात के समय में यह शहर मजबूत, खूबसूरत और अनुशासित नजर आता है।
आज होगी शूटिंग
अमिताभ बच्चन आज कौन बनेगा करोडपति की शूटिंग रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में करेंगे। शूटिंग शाम 4 बजे शुरू हो जाएगी और पांच से छह घंटे तक चलेगी। पासधारकों को तीन बजे से स्टेडियम में एंट्री दी जाएगी, शूटिंग शुरू होने के बाद न किसी को अंदर जाने दिया जाएगा और न ही बाहर जाने दिया जाएगा। शूटिंग के दौरान दर्शकों के लिए केबीसी की तरफ से स्नैक्स की व्यवस्था भी की जाएगी।
मनीष पॉल और सुनिधि चौहान का भी होगा प्रोग्राम
शो के लिए एंकर और कॉमेडियन मनीष पॉल एक दिन पहले ही रायपुर पहुंच चुके हैं, वे शो के ब्रेक के दौरान स्टैंड अप कॉमेडी करेंगे। गायिका सुनिधि चौहान भी प्रस्तुति देंगी।
आगे की स्लाइड में बिगबी के रायपुर प्रवास की कुछ तस्वीरें