रायपुर। राजधानी के पुलिस कंट्रोल रूम में बिना मतलब का फोन कर महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील बात करने वाले सात
मोबाइल धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अब उन मोबाइल नंबर के धारको की तलाश कर रही है। ये मोबाइल करने वाले युवक कंट्रोल रूम कॉल करने के बाद महिला पुलिसकर्मियों के फोन उठाने पर ही उनसे अश्लील बाते करने लगते थे।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी मुकेश सोम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से कुछ मोबइल नंबर से लगातार कंट्रोल रूम में बेवजह कॉल किए जा रहे हैं।
कॉल करने वाले युवक शरारत करते हुए जानबूझकर 100 नंबर डायल करते हैं। उनके कॉल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उठाने पर वे उनसे अभद्र और अश्लील बात करने लगते हैं। मना करने पर भी वे नहीं मानते। पुलिस ने ऐसे सात मोबाइल नंबर की पहचान की है।
मोबाइल नंबर 8435702870, 9754368545, -68545 68454, 9838664826, 95759-22201, 89639-75150, 73899-84573और 77238-91364 से लगातार कॉल किए जा रहे थे। इन नंबर के धारकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मोबाइल कंपनियों से इसकी डिटेल मांगी है।