पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौक ऐसा कि बच्चन जी के सभी फिल्मों का किया कलेक्शन

शौक ऐसा कि बच्चन जी के सभी फिल्मों का किया कलेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी में एक ऐसा शख्स है जिसके पास बिग बी की सारी फिल्मों का कलेक्शन है। ये शख्स है मनीष टांक। जब ये छोटे से तब से ही अमिताभ बच्चन के फिल्मों का कलेक्शन करते आ रहे हैं। मनीष के पास अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिन्दुस्तानी से लेकर लेटेस्ट फिल्में तक की सीडी उपलब्ध है।
मनीष ने बताया कि बचपन से सीडी कलेक्शन करने का शौक था। इसलिए मैंने कलेक्शन किया, लेकिन यह उम्मीद नहीं था कि मैं इतने फिल्मों के सीडियां कलेक्शन कर पाऊंगा। वे जब भी बाजार जाते थे या फिर कहीं अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों की सीडी दिखाई पड़ती थी तो वह उसको अवश्य खरीद लेते थे। मनीष के पास बिग बी की करीब 108 फिल्म की सीडी है।
7000 सीडी उपलब्ध

मनीष बचपन से ही सीडियों का कलेक्शन करते आ रहे हैं। इनके पास देव आनंद की फिल्मों से लेकर नए जनरेशन के एक्टर-एक्टर्स के फिल्मों की सीडी है। इनके घर में करीब 7000 फिल्मों की सीडी हैं।