पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐन वक्त पर टला लाइव शो, पूर्व महापौर भी को नहीं मिला देखने का मौका

ऐन वक्त पर टला लाइव शो, पूर्व महापौर भी को नहीं मिला देखने का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो:सारी तैयारियों के बाद टला केबीसी का लाइव प्रसारण
रायपुर। राजधानीवासियों को केबीसी का लाइव शो देखने का मौका नहीं मिला। राज्य शासन ने इसके दावे किए थे कि जिन लोगों को पास नहीं मिल पाए हैं वे इस महोत्सव को देखने से चूकेंगे नहीं। मुख्यमंत्री, सोनी चैनल के बीच इसे लेकर मीटिंग भी हुई, मीटिंग के बाद रायपुर के ग्रांड चैनल को लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस परेड ग्राउंड में इसके लिए एक बड़ा स्क्रीन भी लगवाया गया था लेकिन ऐन वक्त पर सोनी टीवी ने लाइव प्रसारण करने से मना कर दिया। राजधानीवासी जब शाम को सपरिवार परेड ग्राउंड पहुंचे तो वहां लगा स्क्रीन उतारा जा रहा था। उन्हें निराश होकर वहां से लौटना पड़ा। लोगों को गेट पर ही रोक दिया गया, इस दौरान पूर्व महापौर सुनील सोनी भी दोस्तों के साथ पहुंचे लेकिन माहौल देखकर वापस आ गए। उनका कहना था लोगों के साथ गलत हुआ। कंपनी के साथ अनुबंध हुआ था और उसे इसके लिए पैसे भी दिए गए थे।