पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिग बी के जन्मदिन पर रायपुर के बसंत नजर आएंगे केबीसी में

बिग बी के जन्मदिन पर रायपुर के बसंत नजर आएंगे केबीसी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: 6 लाख 40 हजार जीतने के बाद बसंत शर्मा और उनकी पत्नी किरण शर्मा)
रायपुर। राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में रविवार को केबीसी की शूटिंग हुई। इस शो का प्रसारण अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल एपिसोड के रूप में 12 अक्टूबर को होगा। बिग बी का जन्म दिन 11 अक्टूबर को आता है। इस एपिसोड में छत्तीसगढ के दो प्रतिभागी अभिषेक अग्रवाल और बसंत शर्मा हॉट सीट पर बैठ बिग बी के साथ केबीसी खेलते दिखेंगे। इतना ही नहीं इस एपिसोड में अमिताभ जय जोहार कहकर दर्शकों का अभिवादन करते नजर आएंगे।
स्कूल के लिए खरीदेंगे 10 कम्प्यूटर

बसंत ने केबीसी में 6 लाख 40 हजार रुपए और एक कार जीती है। बसंत ने कहा कि वे एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जहां बच्चों को बहुत ज्यादा फैसिलिटी नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से चाहते थे कि यदि मौका मिला और पैसे जीते तो वे अपने स्कूल के बच्चों के लिए 10 कम्प्यूटर खरीदेंगे। अपने जीते पैसों से वे अपनी उस चाहत को पूरा करेंगे। बसंत शो में अपनी पत्नी को लेकर आए थे।
मैं तो बिग बी को एक बार देखने आया था
रायपुर के समीप गरियाबंद में रहने वाले बसंत शर्मा पेशे से शिक्षक हैं। 6 लाख 40 हजार जीतने के बाद बसंत ने कहा कि वे पिछ्ले दस साल से केबीसी में शामिल होने के लिए प्रयासरत थे, लगातार एसएमएस करते रहते थे। वे कहते हैं कि उन्हें यकीन नहीं था कि इस बार भी मौका मिल पाएगा। वे तो केवल बिगबी को एक बार देखने आए थे। वे कहते हैं कि फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट में सलेक्ट होना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था।
आगे की स्लाइड्स में देखें रायपुर में हुई केबीसी की शूटिंग की कुछ तस्वीरें
फोटो: संदीप राजवाडे