पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला डॉक्टर के कमरे में घुसा चोर, दांत से काटकर भाग गया

महिला डॉक्टर के कमरे में घुसा चोर, दांत से काटकर भाग गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। अंबेडकर अस्पताल परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक महिला रेसीडेंट डॉक्टर के कमरे में एक चोर के घुसने से हंगामा मच गया। युवक को कमरे में घुसते देख जब महिला डॉक्टर ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने दांत से उसका हाथ काट दिया और भाग गया। डॉक्टर की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मौदहापारा पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर अस्पताल परिसर के हॉस्टल में रहने वाली रेसीडेंट डॉ. शिखा सिंह (28) ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम लगभग चार बजे वह हॉस्टल के अपने कमरे में थी। उसी दौरान टी-शर्ट और बरमुडा में एक 25-26 साल का युवक उनके कमरे में चोरी की नियत से घुस आया। महिला के उसे देख लेने और चिल्लाने पर वह भागने लगा। महिला डॉक्टर ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह उसके हाथ में दांत से काटते हुए भाग गया। हॉस्टल में दिनदहाड़े चोर के घुसने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी हॉस्टल परिसर में रहने वाला ही कोई युवक है। बाहरी लोगों के हॉस्टल में घुसकर महिला डॉक्टर के कमरे तक पहुंच पाना मुश्किल है।