- Hindi News
- बढ़ते रेडिएशन से एक दिन खत्म हो जाएंगे इंसान
बढ़ते रेडिएशन से एक दिन खत्म हो जाएंगे इंसान
रायपुर । बढ़ते रेडिएशन से वो दिन दूर नहीं जब इंसानों का नामो निशान नहीं होगा। ये खुलासा हुआ बनारस हिंदु यूनिवर्सिटी (बीएचयू) की रिसर्च में। सोमवार को बीएचयू की प्रोफेसर डॅा सीएम चतुर्वेदी ने अपने रिसर्च के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी दी। वो डिग्री गर्ल्स कॉलेज में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार में हिस्सा लेने राजधानी पहुंची थी। यहां उन्होंने बताया कि माइक्रोवेव रेडिएशन का किस तरह से बुरा असर हो सकता है।
उन्होंने अपनी रिसर्च के अनुभव से बताया कि इस रेडिएशन से चूहों की प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ा है। बीते कुछ सालों में मधुमक्खियां भी कम हुईं। ये रेडिएशन प्रवासी पक्षियों में दिशा भ्रम पैदाकर उन्हें भटका रहा है। उन्होंने बताया कि जो असर चूहों पर देखने को मिला है। वो धीरे-धीरे इंसानों पर भी होगा। प्रजनन शक्ति का सीधा ताल्लुक इंसानों की संख्या से होता है। मतलब साफ है कि संख्या घटेगी और हो सकता खत्म होने की कगार पर हो। डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि मधुमक्खियों के कम होने से पौधों के परागण की समस्या पैदा हो रही है। लोगों के जीवन में बढ़ते मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप के इस्तेमाल के कारण ये रेडिएशन हर दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी तकनीक में समय रहते वैकल्पिक बदलाव से ही बचाव हो सकता है। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स और कॉलेज के टीचर्स मौजूद रहे।