पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंदन में दिखेगा छत्तीसगढ़, बताएंगे कैसे आएं यहां टूरिस्ट

लंदन में दिखेगा छत्तीसगढ़, बताएंगे कैसे आएं यहां टूरिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर । लंदन में होने वाले वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ भी हिस्सा लेगा। नवंबर के शुरुआती हफ्ते में होने वाले इस आयोजन में दुनिया का हर देश अपनी हिस्सेदारी देगा। पर्यटन विभाग की जनसंपर्क अधिकारी शुभ्दा चतुर्वेदी से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ पर्यटन से संबंधित स्टॉल वहां भी लगाया जाएगा। विदेशी पर्यटकों का आना जाना प्रदेश में बढ़े इस लिहाज इस कार्यक्रम में प्रदेश की टीम भी हिस्सा ले रही है।
4 दिनों तक चलने वाले इस मार्ट में इंडिया के पवेलियन में राज्य का स्टॉल भी होगा। इसके अलावा प्रदेश के टूरिज्म स्पॉट्स का एक खास प्रेजेंटेशन और अब तक विभाग की तरफ से बनी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएंगी। प्रदेश के चुनिंदा टाइगर रिजर्व और वॉटर फॅाल की मदद से विदेशी मेहमानों को लुभाने का प्रयास विभाग कर रहा है।
इतना ही नहीं मौके पर ही वीजा की प्रक्रिया, टूर पैकेज, स्पेशल फूड ऑफर्स की जानकारी भी ब्रिटिश जनों के अलावा दुनिया भर से आए लोगों को यहां दी जाएगी। विदेशी पर्यटकों को स्थलों की जानकारी के साथ किस तरह से वो छत्तीसगढ़ पहुंचे इसकी भी जानकारी दी जाएगी।