रायपुर। एम्स के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 25 सीटों को भरने के लिए नई दिल्ली में सोमवार को काउंसिलिंग हुई। इसमें 10 सीटें खाली रह गई हैं। खाली सीटों को भरने के लिए फिर काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
एम्स में इस साल एमबीबीएस का तीसरा बैच शुरू हो गया है। तीन चरणों की काउंसिलिंग में 75 सीटें भरी थीं। बाकी सीटों को भरने के लिए सोमवार को चौथे चरण की काउंसिलिंग हुई। खाली सीटों में यूआर केटेगरी के 23 व ओबीसी केटेगरी की 2 सीटें थीं। डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन नीरेश शर्मा ने बताया कि खाली सीटों को भरने के लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में काउंसिलिग की जाएगी। यहां एमबीबीएस की क्लास शुरू हो गई है। होस्टल में कमरों का आवंटन भी कर दिया गया है।