पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमएचओ ने बनाया तबियत खराब का बहाना, घूम रहे गोवा में

सीएमएचओ ने बनाया तबियत खराब का बहाना, घूम रहे गोवा में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तर का एक उच्चाधिकारी तबियत खराब होने का बहाना बना कर छुट्टी ली है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि वे गोवा घूम रहे हैं। उनके साथ उनके स्टाफ के दो और कर्मचारी है। अधिकारी के गोवा टूर का पूरा पैसा एक दवा कंपनी ने उठाया है। मामला शासन तक पहुंचने पर सीएमओ को कारण बताओ नोटिस दिया जा सकता है।
डॉ. केआर सोनवानी रायपुर जिले के सीएमओ हैं। उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने के नाम पर छुट्टी ली है। सूत्रों ने बताया कि डॉ. सोनवानी की तबियत खराब नहीं है। वे गोवा में समुद्र तट पर घूम रहे हैं।
मंगलवार को वे लौट सकते हैं। जब भास्कर ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने यही कहा कि वे रायपुर में नहीं है। फिर कहा कि तबियत खराब होने के कारण बलौदाबाजार में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनसे यह भी कहा कि डेंगू के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से पूछकर जानकारी देने की बात कही।

विवादास्पद हैं सीएमएचओ

डॉ. सोनवानी विवादास्पद रहे हैं। पंडरी स्थित जिला अस्पताल के तोड़फोड़ के बाद बची बांस-बल्ली व अन्य सामान अपने गांव स्थित मकान में पहुंचा दिए। यही नहीं मोतियाबिंद ऑपरेशन के एवज में कुछ निजी अस्पताल के संचालकों ने उन्हें कमीशन देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने इस पर कार्रवाई करने के बजाय कमीशन नहीं लेने का दावा किया है।
सूत्र बताते हैं कि उन्होंने तगड़ा कमीशन लिया है। इस मामले में जिला अंधत्व नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव का गरियाबंद ट्रांसफर कर दिया गया है।