पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमरण अनशन पर बैठे फिजियोथैरेपी स्टूडेंट्स, 6 की सेहत बिगड़ी

आमरण अनशन पर बैठे फिजियोथैरेपी स्टूडेंट्स, 6 की सेहत बिगड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कल से अनशन पर बैठे 20 छात्रों में छह की तबियत खराब हो गई है)
रायपुर। राज्य में फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन की मांग अब तेज हो गई है। सात दिसंबर से फिजियोथैरेपी के छात्र-छात्राएं बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसमें से छह छात्राओं की तबियत सोमवार को खराब हो गई। छात्राओं को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के बैनर तले 1 दिसंबर से यह प्रदर्शन जारी है। संगठन के लोगों का कहना है कि राज्य निर्माण के 14 साल हो गए, तब से काउंसिल के गठन की मांग की जा रही है। 2012 में इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी हुआ था, तब शासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि काउंसिल का गठन जल्द किया जाएगा। लेकिन दो साल बाद भी शासन के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

काउंसिल के नहीं होने से प्रदेश के हजारों फिजियोथैरेपिस्ट बेरोजगार हैं, इससे प्रदेश में फिजियोथैरेपी की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। राज्य बनने के बाद से लेकर अब तक कई कॉलेज बंद हो चुके हैं, जो अस्तित्व में हैं, उनकी भी हालत खराब है। अनिश्चतकालीन आंदोलन के बाद भी शासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि आमरण अनशन किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित तस्वीरें