पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेजुएशन पार्ट २ व ३ के आवेदन का आज आखिरी दिन, ५० हजार छात्रों ने किया ऑनलाइन आवेदन

ग्रेजुएशन पार्ट-२ व ३ के आवेदन का आज आखिरी दिन, ५० हजार छात्रों ने किया ऑनलाइन आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2014-2015 के आवेदन ऑनलाइन पद्धति से भरे जा रहे हैं। ग्रेजुएशन पार्ट-2 व 3 के आवेदन का आज आखिरी दिन है। अब तक करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन किया है।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इनकी संख्या और बढ़ेगी। गौरतलब है कि ग्रेजुएशन पार्ट-2 व 3 के साथ ही 2 दिसंबर से ग्रेजुएशन पार्ट-1 का आवेदन भी भरा जा रहा है। अभी सिर्फ इस कक्षा में स्वाध्यायी छात्रों को आवेदन करने का मौका दिया गया है। बताया जा रहा है कि 20 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस में भी आवेदन कर दिया है।