रायपुर। छत्तीसगढ़ कैरम संघ की ओर से आयोजित 12वीं सबजूनियर राज्य स्तरीय व अंतर जिला कैरम चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एमजीएम स्कूल में खेली गई दो दिवसीय स्पर्धा के बालिका वर्ग के फाइनल रायपुर की आकांक्षा चौबे ने उमा यदु को 25-11, 25-22 से हराया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में रायपुर के आदित्य
सोनी ने रायपुर के विपिन
सोनी को 25-22, 25-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आदित्य ने जीतेन्द्र 25-07, 25-19 से और विपिन ने हर्षद को सीधे सेटों में 25-13,25-02 से हराया। संघ के सचिव विजय कुमार ने बताया कि स्पर्धा के बाद जल्द ही छग की टीम घोषित की जाएगी जो राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होगी।