पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शकीब ने त्रिपुरा को २०१ रनों पर समेटा

शकीब ने त्रिपुरा को २०१ रनों पर समेटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम ने सीके नायडू ट्रॉफी के मैच के पहले दिन त्रिपुरा को 201 रनों पर समेट दिया। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन छग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी त्रिपुरा की टीम का स्कोर एक समय दो विकेट पर 143 रन था। इसके बाद लगातार विकेट खोते हुए पूरी टीम 89 ओवरों में 201 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। टीम की ओर से सूत्रधार ने 78 और देबनाथ ने 54 रन बनाए। त्रिपुरा ने अपने आखिरी आठ विकेट 58 रनों पर खो दिए। छग की ओर से कप्तान और लेग स्पिनर शकीब अहमद ने 59 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके अलावा विक्रांत राजपूत ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए।