पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी पड़ोसी के साथ भागी तो लगा ली फांसी

पत्नी पड़ोसी के साथ भागी तो लगा ली फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के अवंति विहार में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के छोड़कर जाने के गम में सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवंति विहार के विजय नगर गली नंबर छह में रहने वाले भोला जगत (38) को उसके परिजनों ने सोमवार की सुबह अपने कमरे में फांसी पर लटके देखा। उसके भाई दशरथ जगत ने पुलिस को बताया कि भोला की पत्नी कुछ समय पहले ही उसे छोड़कर पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ भाग गई है। इसके बाद से भोला परेशान रहता था। रविवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह छह बजे उसके घरवालों ने उसे कमरे के अंदर पंखे में रस्सी बांधकर फांसी पर लगे हुए देखा। जब तक घरवाले उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।