रायपुर। राजधानी के पुराने मंत्रालय परिसर से लगी कॉलोनी से पांचवीं का एक छात्र का लापता हो गया है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम चार बजे वह घर के बाहर खेल रहा था, अचानक लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुराने मंत्रालय परिसर से लगी कॉलोनी में रहने वाला 13 साल का जय महतो सात दिसंबर की शाम चार बजे से लापता है। उसकी दादी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा कई जगहों में तलाश की गई लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।