रायपुर। छत्तीसगढ़ अंडर-19 क्रिकेट टीम ने सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में पहली पारी में त्रिपुरा पर बढ़त बना ली है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे छग ने पारी की शुरुआत की। अनुपम टोप्पो के नाबाद 80 रन (204 गेंद, 8) के दम दिन का खेल खत्म होने पर 90 ओवर में पांच विकेट पर 269 रन बना लिए थे।
त्रिपुरा ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे। इस तरह से छग को 68 रनों की बढ़त मिल गई है। छग की ओर से करनदीप सग्गू (64 रन, 80 गेंद, 12 चौके) और पवनदीप सिंह (66 रन, 159 गेंद, 8 चौके) ने भी अर्धशतक लगाए। मैच के तीसरे दिन छग अपनी बढ़त 150 के पार करना चाहेगा। त्रिपुरा की ओर से देबनाथ ने 62 रन देकर दो विकेट लिए।