पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल बाद जिम्नास्टिक संघ को मिली मान्यता, फिर से बनेगी जिम्नास्टिक टीम

दो साल बाद जिम्नास्टिक संघ को मिली मान्यता, फिर से बनेगी जिम्नास्टिक टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। केरल में होने वाले 35वें नेशनल गेम्स के लिए छग की जिम्नास्टिक टीम का फिर से गठन किया जाएगा। भारतीय जिम्नास्टिक संघ से निलंबित होने के कारण छग जिम्नास्टिक संघ पिछले दो साल से निलंबित चल रहा था। पुराने अध्यक्ष अश्विनी महेंद्रू की जगह देवेंद्र सिंह सिब्बल को नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जीपी तिवारी महासचिव होंगे।
महासचिव ने बताया कि केरल नेशनल गेम्स के लिए हम जल्द टीम का गठन करेंगे। पुराने संघ ने जो टीम बनाई थी, हमें मान्यता मिलने के साथ ही वह भी खत्म हो गई है। हम अगले 15 दिनों में टीम का चयन करके कोचिंग कैंप भी लगाएंगे। राज्य संघ में दो फाड़ होने के कारण भारतीय संघ ने छग सहित ९ राज्यों को निलंबित कर एडहॉक बॉडी बना दी थी।