रायपुर। प्रदेश में होने वाले नगरीय चुनाव का असर विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं पर भी पड़ रहा है। यही वजह है कि इंदिरा गांधी कृषि विवि सेमेस्टर परीक्षाओं की कुछ तिथियों में संशोधन कर रहा है। नगरीय चुनाव के तहत 29 व 31 को मतदान होंगे। इस दिन होने वाली परीक्षाओं का तिथि बदलने की तैयारी है। विवि के कुलपति एस.के.पाटील का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षाएं 8 जनवरी को खत्म हो रही है। इसके बाद इन दोनों दिनों के पर्चे होंगे। अभी समय निर्धारित नहीं है लेकिन संभवत: 10 और 12 जनवरी को ये परीक्षाएं हो सकती हैं।